{"_id":"6371256f97e0ff7bc95c1cc4","slug":"kanpur-teacher-punishes-student-for-not-doing-homework","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने दी खौफनाक सजा, बच्चे के बाल उखाड़े, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने दी खौफनाक सजा, बच्चे के बाल उखाड़े, एफआईआर
Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
सार
कानपुर में होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को खौफनाक सजा दे डाली। शिक्षक पर बच्चे को पीटने और बाल उखाड़ने का आरोप है। पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी रतनपुर डूडा कॉलोनी स्थित पंचमुखी विद्यालय के प्रबंधक अरुण कटियार पर एक बच्चे को बुरी तरह पीटने और बाल उखाड़ने का आरोप लगा है। शनिवार को बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनका बेटा कक्षा तीन का छात्र है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते (पांच नवंबर) उनके बेटे ने हिंदी का होमवर्क नहीं किया था। जिसके चलते अरुण कटियार ने पहले उसे क्लास के बाहर निकाल दिया। इसके बाद बुरी तरह से पीटने के बाद उसके सिर के बाल उखाड़ कर हाथ में दे दिए और कहा कि जाकर अपने घर में दिखाना।
विज्ञापन
बच्चा घर पहुंचा तो उसकी हालत काफी खराब थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजन सीपी से मिले। पुलिस कमिश्नर ने मामले में एफआईआर के निर्देश दिए। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन