{"_id":"69c579ece5ebd5113a060578","slug":"kanpur-tax-evasion-of-3-27-crore-through-creation-of-fake-firm-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी फर्म बनाकर 3.27 करोड़ की कर चोरी, कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी फर्म बनाकर 3.27 करोड़ की कर चोरी, कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राज्य कर उपायुक्त रेंज-बी सुषमा सिंह ने फर्जी फर्म बनाकर 3.27 करोड़ रुपये की कर चोरी में फर्म संचालक पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सैनी ट्रेडिंग कंपनी नाम से एक फर्म का जीएसटी पंजीकरण 18 फरवरी 2025 को नवीन मार्केट सिविल लाइंस स्थित पते पर कराया गया था। फर्म मालिक दीपक सैनी निवासी दिलारी चंद खेड़ी, मुरादाबाद का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विभागीय टीम ने 26 जून 2025 को उक्त पते की स्थलीय जांच की तो पता चला कि वह अस्तित्व में ही नहीं है। इससे स्पष्ट हुआ कि फर्म ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से जीएसटी पंजीकरण हासिल किया। जांच के दौरान जीएसटी पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चला कि फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 18.21 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया। इस दौरान करीब 3.27 करोड़ रुपये के कर की चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि दीपक सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन