फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur tanneries issue, Hearing on May 23

हाईकोर्ट पहुंचे टेनरी संचालक, इस कारोबार से जुड़े हैं लाखों कर्मचारी और मजदूर, सुनवाई 23 मई को

Sun, 19 May 2019 05:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur tanneries issue, Hearing on May 23
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
कानपुर में टेनरियों की बंदी खुलवाने को लेकर टेनरी संचालक अब आरपार की लड़ाई में आ गए हैं। जाजमऊ की रोशन लेदर इंडस्ट्री ने 18 अन्य टेनरियों की तरफ से हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


इसमें कुंभ के दौरान बंद की गई जाजमऊ की सभी टेनरियों को खुलवाने की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को याचिका स्वीकार कर ली। इस पर सुनवाई के लिए 23 मई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


जाजमऊ की करीब 300 टेनरियां प्रयागराज में कुंभ मेले को देखते हुए 15 दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक बंद करने का शासन ने आदेश दिया था। कुंभ समाप्त होने के दो महीने बाद भी टेनरियों को खोलने का आदेश शासन की तरफ से नहीं जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेदर इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कोर्ट में दी गई याचिका में कहा गया है कि कानपुर में टेनरियों और चमड़ा कारोबार से लाखों की संख्या में कर्मचारी और मजदूर जुड़े हैं। टेनरियों के लगातार बंद होने से उनका कारोबार चौपट हो रहा है।

मजदूरों के सामने भी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। यह भी कहा गया कि शासन, प्रशासन की तरफ से आए दिन टेनरियों की बिजली काटने का निर्देश भी दिया जाता है। इस पूरे मामले पर सुनवाई 23 को होने वाली है। इसके बाद ही तय होगा कि टेनरियों का क्या भविष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed