फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Superstars open their winning account in the fourth match.

Kanpur News: चौथे मैच में कानपुर सुपरस्टार का खुला जीत का खाता

Sun, 23 Aug 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Superstars open their winning account in the fourth match.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग में लगातार तीन मैच हारने के बाद कानपुर सुपरस्टार ने शुक्रवार की रात जीत से खाता खोला। वर्षा प्रभावित मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार ने लखनऊ फॉल्कंस को सात विकेट से हराया। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ओर समीर रिजवी ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाॅल्कंस ने 18 ओवर के मुकाबले में सात विकेट पर 146 रन बनाए। मोहम्मद सैफ ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया। कानपुर सुपरस्टार के अजय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार की शुरुआत अच्छी रही।
विज्ञापन


आदर्श सिंह ने 51 रन और कप्तान समीर रिजवी ने 58 रन बनाकर टीम की जीत आसान कर दी। दोनों के अर्द्धशतकों की बदौलत कानपुर ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कानपुर ने गोरखपुर को पीछे छोड़ते हुए तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को आगामी मुकाबलों में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed