फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide, Young man hanged himself after making a video call to his friend, family could not tell the re

Kanpur Suicide: दोस्त को वीडियो कॉल कर युवक फंदे पर झूला, परिजन भी नहीं बता सके खुदकुशी की वजह

Tue, 19 Dec 2023 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

Kanpur Crime: बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Suicide, Young man hanged himself after making a video call to his friend, family could not tell the re
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज में युवक ने दोस्त को वीडियो कॉल करने के बाद उसके सामने ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह देख दोस्त के होश उड़ गए। दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोदाम का दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। बेकनगंज पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

तलाक महल निवासी फैज आलम का बेटा मो. शोएब आलम (20) कोयले की सप्लाई करता था। साथ फल का भी धंधा करता था। छोटे भाई फैजान ने बताया कि अगले माह चौबेपुर में उसकी मंगनी होनी थी। इसके चलते वह काफी खुश था। रविवार रात वह अपने कोयला के गोदाम में था।
विज्ञापन

वहां इलाके में रहने वाले एक दोस्त को वीडियो कॉल कर गले में फंदा डाल लिया। यह देख वह घबरा गया। उसने फंदा उतारने के लिए कहते हुए जल्द पहुंचने की बात कही। दोस्त ने फौरन परिजनों को इसकी जानकारी दी। वह लोग गोदाम पहुंचते, लेकिन तबतक शोएब ने मोबाइल से सेल्फी लेने के बाद खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी नहीं बता सके खुदकुशी की वजह
इस दौरान मां सायमा और बहन अलशिफा का रो-रोकर बुरा हाल है। बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed