फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sugar prices plummetdown by six rupees per kg in wholesale market and two rupee per kg in retail market

कानपुर: शक्कर के दाम धड़ाम, थोक में छह तो फुटकर में दो रुपये प्रति किलो घटे, अरहर दाल के दामों में भी आई कमी

Fri, 16 Oct 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

Kanpur News: शक्कर की लगातार बढ़ती कीमतों पर सरकार की सख्ती और व्यापारियों के प्रयासों का असर अब दिखने लगा है। थोक बाजार में शक्कर के भाव में सीधे छह रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई, जिससे 64 रुपये तक बिकने वाली शक्कर 58 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, फुटकर बाजार में भी दो रुपये की कमी के बाद दाम 62 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Sugar prices plummetdown by six rupees per kg in wholesale market and two rupee per kg in retail market
चीनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शक्कर की लगातार बढ़ती कीमतों पर सरकार की सख्ती का असर अब बाजार में दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को थोक बाजार में शक्कर के भाव छह रुपये प्रति किलो तक गिर गए। 64 रुपये किलो तक बिकने वाली शक्कर अब 58 रुपये किलो पर आ गई है। वहीं, फुटकर में भी दो रुपये प्रति किलो की कमी आने से दाम 62 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि, कल्याणपुर और पनकी जैसे शहर के आउटर क्षेत्रों में अब भी शक्कर फुटकर में 68 से 70 रुपये किलो तक बिक रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आएगी। कानपुर शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन के सभापति गोपाल किशन महेश्वरी ने बताया कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आम उपभोक्ताओं के लिए शक्कर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

फुटकर शक्कर 62 रुपये किलो बिक रही
अब बाजार में कीमतों में तेजी से कमी आई है। एक ही दिन में थोक भाव छह रुपये प्रति किलो घट गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शक्कर के भाव 50 रुपये प्रति किलो से नीचे आ सकते हैं। बाजार में शक्कर की आवक बढ़ने से कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। किराना कारोबारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि शहर के बाजारों में फुटकर शक्कर 62 रुपये किलो बिक रही है।

विज्ञापन

आपूर्ति बढ़ने से दाल की कीमतों में कमी आई
वहीं, पहले इसके भाव 64 से 65 रुपये किलो तक थे। कारोबारियों का कहना है कि महंगे दाम पर खरीदे गए पुराने स्टॉक के कारण फुटकर कीमतों में कमी आने में समय लग रहा है। उधर शक्कर के साथ अरहर दाल के भाव में भी गिरावट आई है। पहले 148 से 150 रुपये किलो बिकने वाली अरहर दाल अब 140 रुपये किलो में है। कारोबारियों के मुताबिक आपूर्ति बढ़ने से दाल की कीमतों में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed