फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Subhashini Ali speaks on violence against women do not stay confined in your homes out of fear

Kanpur: महिला हिंसा पर बोलीं सुभाषिनी अली- डरकर घरों में कैद न हों, आत्मबल बढ़ाएं

Thu, 23 Jul 2026 05:46 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 05:46 PM IST
सार

Kanpur News: आजाद हिंद फौज की कैप्टन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय में 'महिला हिंसा के नए रूप' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Subhashini Ali speaks on violence against women do not stay confined in your homes out of fear
कार्यक्रम में बोलतीं सुभाषिनी अली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने महिलाओं से हिंसा के भय से घरों में कैद न होने और अपना आत्मबल मजबूत करने का आह्वान किया। सुभाषिनी अली ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के स्वरूप लगातार बदल रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे में महिलाओं को डरकर पीछे हटने के बजाय अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं हिंसा के डर से खुद को घरों में कैद न करें, बल्कि अपना आत्मबल बढ़ाएं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। साथ ही परिवार और समाज को भी ऐसा माहौल तैयार करना होगा, जहां महिलाएं बिना भय के अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी सहगल के स्वतंत्रता संग्राम, समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed