फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student was murdered in a love affair three accused arrested said I had refused many times

Kanpur: प्रेम प्रसंग में हुई थी छात्र की हत्या…तीन आरोपी गिरफ्तार, बोले- कई बार किया था मना, फिर भी नहीं माना

Fri, 22 Aug 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur Student was murdered in a love affair three accused arrested said I had refused many times
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में कुलदीप निषाद (16) की हत्या का मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। कुलदीप का शव 13 अगस्त को कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों- पवन, नवीन और कौशल को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुलदीप का पवन की बहन से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

पवन ने कुलदीप को कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद तीनों आरोपियों ने कुलदीप को कार से अगवा किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कुलदीप हंस विद्या मंदिर में आठवीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ कैंब्रिज चौराहे के पास पानी के बताशे का ठेला भी लगाता था। 13 अगस्त की रात को लौटते समय उसका अपहरण हुआ था।

विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा
कुलदीप के परिजनों ने 12 अगस्त को पनकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 अगस्त की सुबह उसका शव शिवली क्षेत्र में मिलने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ठेला लगाने को लेकर कुछ दिन पहले हुए विवाद के मामले में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की उम्र 19 से 22 साल के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed