{"_id":"63cb8e1f980d360e5b2a8640","slug":"kanpur-student-taught-a-lesson-to-shohde-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शोहदे को छात्रा ने सिखाया सबक, दौड़ाकर पकड़ा और बीच सड़क जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शोहदे को छात्रा ने सिखाया सबक, दौड़ाकर पकड़ा और बीच सड़क जमकर की पिटाई
Sat, 21 Jan 2023 12:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने युवक की पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गुजैनी में शुक्रवार को एक छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को बीच सड़क सबक सिखाया। दौड़ाकर पकड़ने के बाद पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। गोविंदनगर निवासी युवती का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवती ने बताया कि वह पार्लर का कोर्स सीखने जाती है।
विज्ञापन
आए दिन युवक उसे रास्ते में परेशान करता है। शुक्रवार को जब वह साइकिल से जा रही थी तभी युवक ने उसे रोक लिया। इस बीच पीछे से आ रही युवती की मां ने भीड़ बुला ली और शोहदे की सड़क पर ही जमकर धुनाई कर दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती की तरफ से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन