फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur student returning from college was attacked with  knife 14 15 attackers were riding on six bikes

Kanpur: कॉलेज से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला, चाकू से किया वार…छह बाइकों पर सवार थे 14-15 हमलावार

Tue, 18 Nov 2025 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Nov 2025 03:53 PM IST
सार

Kanpur News: मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कॉलेज से अपने मित्र के साथ घर लौट रहे छात्र पर बाइकों पर सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छात्र को चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur student returning from college was attacked with  knife 14 15 attackers were riding on six bikes
घायल युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिल्हौर में मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कॉलेज से बाइक पर घर लौट रहे छात्र पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। चेहरा व हाथ में कई जगह वार करने के बाद हमलावर छात्र को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।

विज्ञापन

सहज्योरा गांव निवासी पुनीत पाल पुत्र पिंटू पाल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार दोपहर व स्कूल से पढ़कर अपने मित्र नमन तिवारी के साथ घर वापस आ रहा था। अभी वह पचोर गांव के सामने ही पहुंचा था कि तभी से पीछे से आए छह बाइकों से 14-15 लोगों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन

छात्र की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
लहूलुहान हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि छात्र की ओर से तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed