फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Student preparing for competitive exams takes her own life

कानपुर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान, पिता ने कहा- रीता इस तरह से नाम रोशन नहीं करना था

Wed, 16 Sep 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 16 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Student preparing for competitive exams takes her own life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेटा तूने कहा था कि पापा मैं जिंदगी में कुछ ऐसा काम करना चाहती हूं जिससे पूरे गांव में आपका नाम रोशन हो। आप जहां से गुजरें तो लोग कहे कि वो रीता के पापा हैं लेकिन तूने ये क्या किया, इस तरह से नाम रोशन नहीं करना था। ये शब्द हैं एक पिता के जिनकी 22 साल की बेटी रीता मंगलवार रात फंदे पर झूल गई। वह दो साल से हनुमंत विहार में किराये का कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


फतेहपुर के बिंदकी निवासी रामप्रताप ने बताया कि वे किसान हैं। परिवार में पत्नी निशा देवी, बेटा हिमांशु और बेटी रीता थी। रक्षाबंधन पर वह अपने घर गई थी। पिता के अनुसार उस वक्त रीता ने कहा था कि उस पर पूरे गांव को फर्क होगा। बोले, बेटी को कानपुर में कुछ बनने के लिए भेजा था लेकिन उसका शव लेकर लौटना पड़ रहा है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed