फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Student killed in road accident, one injured

Kanpur: महाराजपुर हाईवे पर सेल टैक्स टीम की लापरवाही से ट्रक ने ली छात्र की जान, साथी घायल

Wed, 01 Feb 2023 11:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 11:40 AM IST
सार

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर सेल टैक्स टीम की लापरवाही के चलते ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Student killed in road accident, one injured
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर सेल टैक्स अधिकारियों की लापरवाही ने एक छात्र की जान ले ली। कानपुर बॉर्डर स्थित पुरवामीर के पास सेल टैक्स की टीम ने फतेहपुर जा रहे ट्रक को बीच सड़क रोकने का प्रयास किया। बचने के लिये ट्रक चालक ने गाड़ी भगा दी। जिसपर ट्रक आगे जा रहे बाइक सवार युवकों को कुचलते हुये भाग निकला। बाइक चला रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, साथी गंभीर घायल है।

विज्ञापन


घटना के बाद सेल टैक्स के अधिकारी मौके से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे महाराजपुर के पुरवामीर बॉर्डर स्थित एमजीए कॉलेज के पास सेल टैक्स की टीम लाठी डंडे लेकर बीच सड़क फतेहपुर की तरफ जा रहे वाहनों को जबरन रोक रही थी। तभी एक ट्रक आता दिखा और टीम ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने बचने के लिये गाड़ी दौड़ा दी। ट्रक चालक ने आगे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। नौबस्ता निवासी बाइक चालक निखिल शुक्ला (20) ट्रक के नीचे आ गया। जिससे निखिल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उसका साथी आदित्य शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक निखिल एसजे कॉलेज रमईपुर बिधनू में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने घायल साथी को सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया। पुरवामीर चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि सेल टैक्स टीम की लापरवाही से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed