फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur student hack NASA website and discovered bug that was causing fake emails and confidential information

UP: युवराज के सिर सजा नासा की वेबसाइट बचाने का ताज, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने की थी जोर आजमाइश

Thu, 22 May 2025 01:52 PM IST
शाहरुख खान शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 May 2025 01:52 PM IST
सार

कानपुर शहर के 11वीं के छात्र ने नासा की वेबसाइट को हैक कर फर्जी ईमेल और खुफिया जानकारी हासिल कर रहे बग को खोज निकाला है। इसे खोजने के लिए दुनिया भर से साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने जोर आजमाइश की थी। 

विज्ञापन
Kanpur student hack NASA website and discovered bug that was causing fake emails and confidential information
युवराज गुप्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

कानपुर शहर के 11वीं के युवराज गुप्ता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बादशाह बन गए हैं। उनके सिर नासा की वेबसाइट बचाने का ताज सजा है। उन्होंने नासा की वेबसाइट को हैक कर फर्जी ईमेल व खुफिया जानकारी हासिल कर रहे बग को खोज निकाला है। 
विज्ञापन


इस कामयाबी पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नासा के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। नौबस्ता हनुमंत विहार के युवराज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर के छात्र हैं। उनके 10वीं में 79.4 फीसदी अंक थे। 
विज्ञापन


युवराज को साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग का शौक है। उन्होंने ऑनलाइन फ्री कोर्स, यूट्यूब और किताबों की मदद से हैकिंग, साइबर सिक्योरिटी के कई गुर सीखे हैं। युवराज कहते हैं कि नासा की ओर से बग बाउंटी हंटिंग साइबर सिक्योरिटीज का कार्यक्रम साल भर चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूरी दुनिया के हैकर्स को नासा में बग तलाश करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन बग से नासा की सुरक्षा में चूक का खतरा हो सकता है। यह बनावटी नहीं, बल्कि वास्तविक बग होते हैं।

नासा की ई-मेल के माध्यम से कोई भी फर्जी मेल भेज सकता था
युवराज के मुताबिक उन्होंने दो हफ्ते तक कड़ी मेहनत की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने इसे छोड़ने का मन बना लिया था। अचानक से एक रात दो बजे नासा के सब डोमेन में एक बग रिपोर्ट हुआ। यह नासा की ई-मेल के माध्यम से कोई भी फर्जी मेल भेज सकता था। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की और वीडियोग्राफी कर नासा को भेजा।

युवराज के पिता जय नारायण करते हैं प्राइवेट नौकरी
दूसरा बग भी उनकी ई-मेल पर रिपोर्ट हुआ। यह बग खुफिया जानकारियां हासिल कर सकता था। इसकी भी रिपोर्ट बनाकर नासा को भेजी। एक साथ दो बग ढूंढने पर उन्हें हॉल ऑफ फेम और प्रशस्ति पत्र दिया गया। युवराज के पिता जय नारायण प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां कल्पना गुप्ता गृहणी हैं। कम उम्र में ही साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैंकिंग का शौक रखने वाले युवराज ने कई संस्थानों में इसका प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed