फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student forced to play a game when refused to give money he was held hostage and beaten ransom demanded

UP: छात्र को जबरन खिलवाया गेम, हारे रुपये न देने पर बंधक बनाकर पीटा…मांगी फिरौती, मां बोली- हो चुकी थी चोरी

Sat, 19 Apr 2025 07:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Apr 2025 07:23 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह जब बेटे के साथ कमरे पर पहुंची तो वहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उनके अनुसार वहां रखा एंड्रॉयड मोबाइल, बैट, घड़ी, ट्रिमर आदि सामान चोरी हो चुका था। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह नीचे रहता है।

विज्ञापन
Kanpur Student forced to play a game when refused to give money he was held hostage and beaten ransom demanded
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की काकादेव कोचिंग मंडी में एक बार फिर ऑनलाइन गेम में हारे रुपयों को लेकर प्रतियोगी छात्र को बंधक बनाकर पीटने और परिजनों से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। गिरोह के सरगना ने साजिश के तहत छात्र को दोस्तों के साथ ऑनलाइन एविएटर गेम खिलवाया।

विज्ञापन

फिर हारी रकम न मिलने पर उसे बंधक बनाकर पीटा और उसी के नंबर से परिजनों को कॉल कर रुपये मांगे। इन्कार पर छात्र को जान से मारने की धमकी दी। शहर पहुंचे कारोबारी ने बाबूपुरवा फिर काकादेव थाने में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन की तो छात्र को छोड़कर आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन

एक युवक ने पांच हजार लिए थे उधार
मूलरूप से जालौन के कदौरा निवासी कपड़ा कारोबारी का 18 वर्षीय बेटा काकादेव के ओम चौराहे के पास एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। छात्र ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपाला टॉवर के पास रहने वाले एक युवक ने पांच हजार रुपये उधार लिए थे।

गेम में जीतने के बाद दे देगा रुपये
पांच अप्रैल को जब उसने रुपये की मांग की, तो युवक ने अपने साथियों के साथ ऑनलाइन गेम एविएटर खेलकर रुपये लेने की बात कही। इसके एवज में उसने 24 हजार रुपये दिए। आश्वासन दिया कि गेम में जीतने के बाद उसे पांच हजार रुपये दे देगा।

विज्ञापन

आरोपियों ने गालीगलौज कर मारपीट की
झांसे में आए छात्र ने गेम खेलकर 35 हजार रुपये जीतकर उसे दे दिए। छह अप्रैल की सुबह करीब छह शातिरों ने उसे दोबारा गेम खेलने के लिए पहले 12,500 फिर 22 हजार रुपये दिए, लेकिन वह हार गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की।

छात्र को जबरन अपने साथ कमरे में ले गए
उसे इस शर्त पर छोड़ा कि जल्द रुपये नहीं दिए, तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के चलते वह अपने घर चला गया। 15 अप्रैल को वह हॉस्टल पहुंचा। अगले दिन जब वह पेपर देने पहुंचा, तो आरोपियों ने रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ कमरे में ले गए।

मां रुपये लेकर पहुंची थी लोकेशन
यहां उसे बंधक बनाकर मारपीट कर वीडियो बनाया। बाद में उससे घर कॉल करा रुपये की मांग की। बेटे को बंधक बनाए जाने की जानकारी पर उसकी मां रुपये लेकर आरोपियों की बताई गई टाटमिल स्थित लोकेशन पर पहुंची, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। इस पर वह बाबूपुरवा थाने पहुंची।

आरोपियों के नंबर को ट्रेस कर लोकेशन निकाली
बाबूपुरवा पुलिस ने छानबीन शुरू कर आरोपियों के नंबर को ट्रेस कर लोकेशन निकाली, जो काकादेव के ओमनगर की निकली। पुलिस ने जब उस नंबर से संपर्क किया, तो आरोपी छात्र को छोड़कर भाग गए। आनन-फानन में ओमनगर पहुंची कारोबारी की पत्नी ने बेटे को सकुशल बरामद कर दिया। इसके बाद बाबूपुरवा पुलिस ने कारोबारी की पत्नी को काकादेव पुलिस से संपर्क करने की बात कही। काकादेव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमरे में पहुंचे तो हो चुकी थी चोरी
पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह जब बेटे के साथ कमरे पर पहुंची तो वहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उनके अनुसार वहां रखा एंड्रॉयड मोबाइल, बैट, घड़ी, ट्रिमर आदि सामान चोरी हो चुका था। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह नीचे रहता है। मकान मालिक ऊपर रहते हैं। पीड़ित ने उन्हीं आरोपियों पर चोरी का शक जताया है।

छात्र की मां ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज पांडुनगर को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -मनोज कुमार पाठक, एसएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed