{"_id":"6a4d2451b6baec949104bca9","slug":"kanpur-stone-pelting-between-two-groups-at-bikru-police-outpost-police-take-action-for-breach-of-peace-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिकरू चौकी में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिकरू चौकी में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
सार
प्रधानपति पुलिस के सामने पति-पत्नी का समझौता कराने पहुंचे थे। बिकरू चौकी में पथराव के मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
बिकरू चौकी में पथराव का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिकरू पुलिस चौकी परिसर में 29 जून को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के दौरान जमकर पथराव हुआ। इस घटना में जादेपुर ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार शुक्ला घायल हो गए और उनकी कार भी तोड़ दी गई। पुलिसकर्मियों को भी मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
जादेपुर ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव के रहने वाले विनय तिवारी की शादी एक साल पहले औरैया के बेला कस्बा निवासी सोनी के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। सोनी ने पुलिस से शिकायत की थी। विवाद के निस्तारण के लिए 29 जून चौकी बुलाया गया था। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के सामने ही पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद शांत कराने और समझौता कराने पहुंचे ग्राम प्रधान के पति श्रवण कुमार के साथ भी मारपीट की गई जिससे उनका सिर फट गया। हमलावरों ने प्रधानपति की गाड़ी भी तोड़ डाली। घटना के बाद चौकी परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। लोगों का आरोप है कि मामले की गंभीरता के बावजूद पुलिस कार्रवाई के बजाय प्रकरण को दबाने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।