फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Spread of dengue infection fast, 17 more patients found in Kanpur

Kanpur: बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, कानपुर में 17 मरीज और मिले, 46 सक्रिय

Wed, 02 Nov 2022 06:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Nov 2022 06:19 AM IST
सार

जनवरी से अब तक डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 155 हो गई है। इनमें ग्रामीण इलाकों के 22 संक्रमित हैं और नगरीय क्षेत्रों के संक्रमितों की संख्या 133 हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Spread of dengue infection fast, 17 more patients found in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू के 30 मरीज मिले हैं। इनमें 17 शहर के हैं, बाकी 13 दूसरे जिलों के हैं। इस वक्त शहर में डेंगू के 46 सक्रिय मामले हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि जनवरी से अब तक डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 155 हो गई है।

विज्ञापन


इनमें ग्रामीण इलाकों के 22 संक्रमित हैं और नगरीय क्षेत्रों के संक्रमितों की संख्या 133 हो गई है। उर्सला के ओपीडी से बुखार के 69 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें पनकी के सैफ, ग्रीनपार्क की संभवी और सुधा पाल, सर्वोदयनगर के राजकुमार, मसवानपुर के राजेंद्र प्रसाद, शहर के ही प्रेमवीर, केएमसी में भर्ती प्रशांत, कांशीराम अस्पताल से भेजे गए बर्रा की सखी चौहान, प्राची (27) समेत 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में कृष्णा (13), लक्ष्मी (66), आध्या (6), रीना पाल (40), विनीता पाठक (48) समेत सात रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रोगी सर्वोदयनगर स्थित अस्पताल, कांशीराम, हैलट में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed