फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sports News, 110 players included in senior men's trolleys, will also be selected in UPCL and Ranji

Kanpur Sports News: सीनियर पुरुष ट्रॉल्यस में 110 खिलाड़ी हुए शामिल, यूपीसीएल-रणजी में भी होंगे चयनित

Tue, 08 Aug 2023 08:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 08:42 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम व कमला क्लब में हुए ट्रायल मैचों में यूपी के चयनकर्ता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए फ्रेंचाइजियों के सदस्यों की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur Sports News, 110 players included in senior men's trolleys, will also be selected in UPCL and Ranji
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग और रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल मैच मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम और कमला क्लब में खेले गए। इसमें यूपी भर से आए 110 खिलाड़ियों को छह टीमों में बांटा गया है। पहले दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्पिनरों का जादू चला, तो कमला क्लब स्टेडियम में बल्लेबाजों ने गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कमला क्लब में खेले गए ट्रायल मुकाबले में टीम ए बनाम टीम सी के बीच मैच हुआ। चयन समिति के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, मनोज सिंह, रत्नेश मिश्रा ने खिलाड़ियों की क्षमता को परखा। यहां भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर व वर्तमान में यूपी सीनियर टीम के कोच सुनील जोशी भी मौजूद रहे। वहीं, ग्रीनपार्क स्टेडियम में विश्वजीत और आरिश आलम ने खिलाड़ियों की क्षमता को मैच के आधार पर परखा।
विज्ञापन

रणजी के साथ-साथ यूपीसीएल के लिए होगा चयन
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया ट्रायल मैचों के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन रणजी टीम के साथ-साथ यूपीसीएल के लिए टीमों में किया जाएगा। ट्रायल मैचों में सीनियर रणजी, आईपीएल व चैलेंजर ट्रॉफी के खिलाड़ी रिंकू सिंह, शिवम मावी, प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, यश दयाल, शिवा सिंह समेत अन्य खिलाड़ी को दूर रखा गया है, क्योंकि इनका सप्ताहभर पहले ही 15 दिवसीय कैंप समाप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के दो खिलाड़ियों ने पहले दिन दिखाया दम
ट्रायल मैच में कानपुर से 11 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें से पहले दिन कमला क्लब और ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैचों में कानपुर के दो खिलाड़ी सतनाम सिंह, रिषभ राय खेले। बुधवार को होने वाले मैचों में रणजी ट्रॉफी में खेल चुके कानपुर के भवानी सिंह भी अपना जलवा दिखाएंगे।

फ्रेंचाइजी के सदस्यों की रहेगी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर
ग्रीनपार्क स्टेडियम व कमला क्लब में हुए ट्रायल मैचों में यूपी के चयनकर्ता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए फ्रेंचाइजियों के सदस्यों की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी। क्योंकि, उनके प्रदर्शन के आधार पर ही उनकी कीमत बोली के दौरान तय होगी। इसलिए हर खिलाड़ी की ट्रायल मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed