Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Speeding R 15 motorcycle runs over young man crossing highway he dies during treatment

Kanpur: तेज रफ्तार R-15 का कहर, हाईवे पार कर रहे युवक को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 11 Jul 2026 03:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी हाईवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार आर-15 स्पोर्ट्स बाइक ने हाईवे पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Speeding R 15 motorcycle runs over young man crossing highway he dies during treatment
गुजैनी थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह गुजैनी थानाक्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक (आर-15) ने हाईवे पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब 7:40 बजे गुजैनी लोहे वाले पुल के पास हुआ। गुजैनी पुलिस के अनुसार, गुजैनी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान कन्नौज के तिरवागंज निवासी विजय लाल (30) अपनी आर-15 बाइक से हाईवे पर गुजर रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
तभी बेकाबू स्पोर्ट्स बाइक ने धर्मेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गुजैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यातायात जल्द ही सामान्य करा दिया गया
यहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक विजय लाल का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विधिक का कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, हाईवे पर यातायात जल्द ही सामान्य करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed