फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur speeding dumper hit a bike crushed woman to death  daughter and son in law injured highway jammed

Kanpur: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला को कुचला…मौत और बेटी-दामाद घायल; हाईवे पर 10 KM जाम

Sat, 25 Oct 2025 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:34 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के टेनापुर मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई और बेटी-दामाद घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे 10 किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Kanpur speeding dumper hit a bike crushed woman to death  daughter and son in law injured highway jammed
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पतारा सीएचसी से कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा परिजनो को समझाने पर जाम खुला। इस दौरान लगभग दस किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गई।

विज्ञापन

रेउना थाना क्षेत्र के जुरैया गांव निवासी शैलेंद्र मिश्रा (32) हमीरपुर जिले के उर्दना मौदहा निवासी अपनी सास रश्मि तिवारी (50) पत्नी स्व. गया पाल और साली अदिति तिवारी को शनिवार सुबह बाइक से लेकर कानपुर अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे पर स्थित टेनापुर मोड के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए रश्मि को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनो गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो को कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एसीपी ने परिजनों को कार्रवाई का दिया आश्वासन
इधर हादसे से गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर जामलगा दिया। इससे दोनों ओर दस किलो मीटर वाहनों की कतार लग गई। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, वह स्वयं मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद हाईवे पर यातयात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed