फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Special Vande Bharat and Tejas will run between New Delhi and Patna

Kanpur: नई दिल्ली से पटना के बीच चलेंगी स्पेशल वंदेभारत और तेजस, त्योहारों पर मिलेगा प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा

Thu, 10 Oct 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Special Vande Bharat and Tejas will run between New Delhi and Patna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहारों पर यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। इनमें स्पेशल वंदेभारत व तेजस शामिल हैं। यह नई दिल्ली से पटना स्टेशन के बीच संचालित होंगी। इनमें आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली से स्पेशल वंदेभारत 02252 सुबह 8.25 बजे चलेगी और दोपहर 1.02 बजे सेंट्रल आएगी।

विज्ञापन


यहां तीन मिनट रुककर रात आठ बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह 30 अक्तूबर, एक, तीन और छह नवंबर को चलेगी। रिवर्स ट्रेन 02251 पटना से 31 अक्तूबर, दो, चार, सात नवंबर की सुबह 7.30 बजे चलेगी। यह सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 2.18 बजे आएगी और यहां दो मिनट रुककर शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से 29 व 31 अक्तूबर, दो व पांच नवंबर की सुबह 8.25 बजे स्पेशल तेजस सुपरफास्ट 02248 रवाना होगी। यह दोपहर 1.12 बजे कानपुर आएगी। यहां तीन मिनट रुककर रात 8.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन 02247 पटना से 30 अक्तूबर, एक, तीन व छह नवंबर की शाम 7.30 बजे चलेगी। दोपहर 2.38 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी। यहां दो मिनट रुककर शाम 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed