फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SP leader Rachna Singh Gautam placed under house arrest party workers created a commotion

Kanpur: सपा नेत्री रचना सिंह हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं का हंगामा, अखिलेश यादव की रिहाई के बाद शांत हुआ मामला

Wed, 22 Jul 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: अरौल क्षेत्र में पुलिस ने सपा नेत्री रचना सिंह गौतम को मंगलवार रात करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बिल्हौर तहसील पहुंचकर जोरदार धरना दिया था, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई के बाद समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Kanpur SP leader Rachna Singh Gautam placed under house arrest party workers created a commotion
सपा नेत्री रचना सिंह गौतम हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर उपजे विरोध के बाद कानपुर के अरौल और बिल्हौर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन एहतियातन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है।

विज्ञापन



विज्ञापन



मंगलवार रात लगभग नौ बजे सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिल्हौर तहसील पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur SP leader Rachna Singh Gautam placed under house arrest party workers created a commotion
रचना सिंह गौतम का घर - फोटो : amar ujala

सपा नेत्री रचना सिंह गौतम हुईं हाउस अरेस्ट
हालांकि, कुछ समय बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की सूचना मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं, तहसील पर हुए प्रदर्शन के कुछ ही घंटों बाद, मंगलवार रात लगभग 11 बजे अरौल पुलिस ने समाजवादी पार्टी की नेत्री रचना सिंह गौतम को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed