{"_id":"66c2dc14818702595e0d4207","slug":"kanpur-south-zone-police-interrogated-avnish-for-six-hours-after-taking-him-on-remand-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिमांड पर लिए गए अवनीश से साउथ जोन की पुलिस ने की छह घंटे पूछताछ, कबूले 12 वसूलीबाजों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिमांड पर लिए गए अवनीश से साउथ जोन की पुलिस ने की छह घंटे पूछताछ, कबूले 12 वसूलीबाजों के नाम
Mon, 19 Aug 2024 11:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:16 AM IST
सार
Kanpur News: अवनीश दीक्षित ने पुलिस पूछताछ में 12 वसूलीबाजों के नाम कबूले हैं। पुलिस वसूलीबाजों के सत्यापन में जुटी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अवनीश दीक्षित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रिमांड पर लिए गए अवनीश दीक्षित से अलग-अलग टीमें पूछताछ कर रही हैं। रविवार को साउथ जोन की पुलिस ने अवनीश से छह से ज्यादा पूछताछ की। इस दौरान अवनीश ने कई सवालों को टाल दिया। वसूली के सवाल पर उसने कहा कि मैं उतना बुरा नहीं, मुझसे भी बुरे बहुत सारे लोग यहां है। उसने 12 वसूलीबाजों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन नामों का सत्यापन कराए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अवनीश से उसकी विदेश यात्रा के बारे में पुलिस ने सवाल पूछे तो आरोपी ने जवाब दिया कि उसे याद नहीं कि उसने कहां से टिकट कराया और किसके साथ गया। पुलिस ने उससे फॉरच्युनर गाड़ी आदि को लेकर सवाल जवाब किए तो कहा कि उसे याद नहीं कि कब गाड़ी खरीदी गई। इसके बाद पुलिस ने अन्य मामलों में भी उससे सवाल किए।

वसूली के लिए खबरें बनाते और वायरल करते
टीम ने शराब ठेका संचालक से वसूली के मामले में दर्ज की गई एफआईआर में भी सवाल किए। अवनीश ने करीब 12 वसूलीबाजों के नाम बताए। इनके बारे में उसने कहा कि सिर्फ वसूली करने के लिए खबरें बनाते और वायरल करते थे।

वह मेरा दोस्त है, समय खराब है तो हर कोई तहरीर दे रहा
अवनीश और उसकी पत्नी के खिलाफ किदवईनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने वाले कारोबारी को लेकर पुलिस ने पूछताछ की। अवनीश ने कहा कि वह उसका दोस्त है। वर्तमान में समय खराब चल रहा तो हर कोई तहरीर दे रहा है। हालांकि उसने कहा कि उसके पास पूरे रिकाॅर्ड है कि पैसा क्यों और किस मद में लिया गया।

टीम ने पूछताछ की है। आरोपी ने ज्यादातर सवालों के गोलमोल जवाब दिए हैं। जो नाम उसने बताए हैं पुलिस उनका सत्यापन करेगी। उसमें सच्चाई निकलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रविन्द्र कुमार, डीसीपी साउथ