{"_id":"6936fdc75caa18ee49039e4a","slug":"kanpur-sonu-sood-and-great-khali-will-reveal-how-much-they-received-from-him-within-seven-days-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सोनू सूद और द ग्रेट खली सात दिन में बताएंगे कितने रुपये लिए, भेजा गया नोटिस, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सोनू सूद और द ग्रेट खली सात दिन में बताएंगे कितने रुपये लिए, भेजा गया नोटिस, पढ़ें मामला
Mon, 08 Dec 2025 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:04 PM IST
सार
कमिश्नरी पुलिस ने महाठग के प्रमोशनल कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में पूछताछ के लिए सोनू सूद और द ग्रेट खली को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
ठग रवींद्र नाथ सोनी के साथ अभिनेता सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता सोनू सूद और रेसलर द ग्रेट खली सात दिन में बताएंगे उन्होंने महाठग रविंद्रनाथ सोनी से प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कितने रुपये लिए हैं। वह आखिर ब्लू चिप कंपनी के प्रचार-प्रसार में क्यों गए थे। सोनू सूद ने कार्यक्रम के दौरान क्यों कहा था आज बड़ा दिन है। कंपनी में दोनों की भूमिका क्या है। इस तरह के 10 से अधिक सवाल कमिश्नरी पुलिस ने दोनों से पूछताछ के लिए तैयार किए हैं। सोनू सूद और खली को कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें जांच में शामिल होने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
कमिश्नरी पुलिस दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी के ठगी के मामले की जांच कर रही है। इसमें पुलिस कई अहम साक्ष्य जुटा चुकी है। पीड़ितों की ओर से दिए गए वीडियो में सोनू सूद और खली ब्लू चिप कंपनी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों हस्तियों से भी कुछ ठगी हुई है। यह किस स्तर और कितने की है इसकी जानकारी पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगी। सीपी रघुबीर लाल ने बताया कि सोनू सूद और खली को नोटिस भेज दिया गया है। उन्हें जांच में सहयोग के लिए कहा गया है।
रविंद्रनाथ की छह दिन की रिमांड मंजूर
पुलिस को जेल में बंद रविंद्रनाथ सोनी की छह दिन की रिमांड मिल गई है। पुलिस उसे जेल से मंगलवार की सुबह 11 बजे अपनी कस्टडी में लेगी। पूछताछ व जानकारी हासिल करने के बाद 14 दिसंबर की शाम चार बजे दोबारा दाखिल किया जाएगा। कोतवाली के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट ने रिमांड मंजूर की है। इस दौरान उसे दिल्ली और देहरादून ले जाया जाएगा। पुलिस को आरोपी के दुबई से ओमान के रास्ते से भागकर देश में आने की जानकारी मिली है। ऐसे में उसके अकाउंट और अन्य दस्तावेज खंगाले जाएंगे। उसने रुपयों को किन किन बैंकों में ट्रांसफर किया था। उसके 22 अकाउंट और कुछ क्रिप्टो अकाउंट की भी जानकारी हुई है। पत्नी और सहमति से संग रह रही महिला के बारे में पूछताछ की जाएगी। सीपी रघुबीर लाल के अनुसार ठगी के आरोपी की कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली है। सोनू सूद और खली को नोटिस जारी कर दिया गया।