फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Son killed his mother by crushing her with a brick  was angry for not giving him money for liquor

Kanpur: शराब के लिए 40 रुपये न देने पर बेटे ने मां को मार डाला, ऐसे दी दर्दनाक मौत

Sat, 06 Sep 2025 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है और रुपये न मिलने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Son killed his mother by crushing her with a brick  was angry for not giving him money for liquor
राजेश्वरी की फाइल फोटो व हत्यारोपी लादेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के लिए 40 रुपये न देने पर बेटे ने बुजुर्ग मां की शनिवार को ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे हत्यारोपी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कसिगवां गांव में हुई।

विज्ञापन


कसिगवां निवासी राजेश्वरी (60) के पति तुलसीराम यादव की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह किसान थे। राजेश्वरी के चार बेट उमेश, सुशील, राजाराम उर्फ लादेन और मनोज हैं। करीब चार साल पहले बड़ा बेटा उमेश साधु बनकर घर छोड़कर चला गया था। सुशील पत्नी प्रीति के साथ अलग रहता है। राजेश्वरी बेटे राजाराम और मनोज के साथ रहती थी। रोज की तरह शनिवार सुबह मनोज फैक्टरी गया था। राजाराम शराब का लती और बेरोजगार है। शनिवार दोपहर राजाराम शराब के नशे धुत होकर घर पहुंचा। गाली गलौज करते हुए मां से शराब के लिए 40 रुपये मांगने लगा। मां ने रुपये देने से मना किया तो राजाराम ने गालियां देना शुरू कर दी।

विज्ञापन

Kanpur Son killed his mother by crushing her with a brick  was angry for not giving him money for liquor
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

डर के चलते राजेश्वरी कमरे के अंदर चली गईं और कुंडी बंदकर ली। इससे गुस्साए राजाराम ने दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया। वह दरवाजे की कुंडी ईंट से तोड़कर अंदर घुस गया और मां के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर बरामदे में ले आया। नजदीक पड़ी ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद राजाराम मौके से भागने लगा तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के बाद फाॅरेंसिक टीम बुलाकर पड़ताल की। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी शराब का लती है। शराब के लिए रुपये न देने पर उसने मां की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed