फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Solver arrested in Assistant Teacher Trained Graduate Category exam

Kanpur: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बायोमेट्रिक मिलान से पकड़ में आया

Sat, 06 Dec 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Solver arrested in Assistant Teacher Trained Graduate Category exam
कोतवाली में गिरफ्तार सॉल्वर अमर राज सोनकर - फोटो : अमर उजाला

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा में शनिवार को सॉल्वर कौशांबी के दानपुर निवासी अमरराज सोनकर गिरफ्तार हुआ है। वह दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए सिविल लाइंस स्थित कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचा था। बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रिंसिपल की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। शनिवार को कई शहरों के अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई। बायोमेट्रिक मिलान के दौरान कौशांबी के बैगवां निवासी संतोष कुमार की आईडी मैच नहीं हुई। प्रिंसिपल ऋचा त्रिवेदी और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. मनीष को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दोनों ने अभ्यर्थी से पूछताछ की तो अमरनाथ के रूप में उसकी पहचान हुई। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और अभ्यर्थी के बीच 60 हजार रुपये में बातचीत हुई थी। अमरनाथ राज सोनकर रुपये लेकर संतोष कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed