फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Soldier's wife defrauded of 12.50 lakh by selling KDA land

Kanpur: केडीए की जमीन बेचकर फौजी की पत्नी से 12.50 लाख की धोखाधड़ी, रकम मांगने पर धमकाया

Sat, 08 Nov 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

Kanpur News: फौजी की पत्नी से 12.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Kanpur: Soldier's wife defrauded of 12.50 lakh by selling KDA land
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थाना क्षेत्र में फौजी की पत्नी ने कुछ लोगों पर केडीए की जमीन बेचने के नाम पर उनसे 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। केडीए की टीम जब अवैध निर्माण गिराने पहुंची तब हकीकत जानकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपियों से रकम वापस मांगी को घर में घुसकर धमकाया गया। पीड़िता ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चकेरी के कोयलानगर के बागेलालपुरम निवासी रजोला देवी ने पुलिस को बताया कि पति रामचंद्र सेना में दिल्ली में तैनात हैं। रजोला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि साल 2021 में सनिगवां निवासी शिव सिंह यादव, रामपुरम श्यामनगर निवासी कृष्णपाल सिंह यादव, कोयलानगर निवासी अरुण कुमार उर्फ हेमंत और श्यामनगर रक्षा विहार निवासी अभय यादव उर्फ छोटू ने उनके पति को दहेली सुजानपुर में 130 वर्गगज का प्लॉट दिखाया।
विज्ञापन


इसकी कीमत 12.50 रुपये बताई गई। जमीन ठीक लगने पर उन्होंने सात लाख रुपये चेक के माध्यम से और बाकी 5.50 लाख रुपये कैश दे दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से पति के नाम से रजिस्ट्री कर दी। बाद में उन्होंने प्लॉट पर गेट लगवाकर बाउंड्रीवॉल करा दी। साल 2024 में जब केडीए की टीम अपनी जमीन खाली कराने पहुंची तब धोखाधड़ी का पता चला। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed