फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sold in Dubai on the pretext of job, victim accuses a woman and couple

कानपुर: नौकरी का झांसा देकर दुबई में बेचा, पीड़िता ने एक महिला और दंपती पर लगाए आरोप

Tue, 03 Aug 2021 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Sold in Dubai on the pretext of job, victim accuses a woman and couple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.co
कानपुर के चकेरी जाजमऊ निवासी महिला ने एक महिला व दंपती पर नौकरी के नाम पर दुबई में बेचने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वहां पर उसे बंधक बनाकर रखा गया और शारीरिक व मानसिक शोषण हुआ। जाजमऊ निवासी महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह घरों में चौका बर्तन कर बच्चों को पाल रही थी। कुछ माह पहले इलाके में रहने वाली महिला ने उसे दुबई में नौकरी करने का झांसा दिया। महिला ने जाजमऊ निवासी दंपती से मिलवाया। दंपती ने पासपोर्ट और वीजा के नाम पर 40 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन


छह अप्रैल को उसे लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई भेजा। पीड़िता का आरोप है कि दुबई में उन्हें एजेंट मिला। उसने काम देने के बहाने एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां पहले से ही कई महिलाएं थीं। 15 दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद युवक उसे होटल के कमरे में ले गया। यहां पर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार एक दिन मौका पाकर वह दुबई एयरपोर्ट पहुंची। लोगों से भारत जाने के लिए मदद मांगी। तो उन्होंने रुपये एकत्र कर उसका टिकट कराया। 19 मई को वह भारत लौटीं। उसके बाद चकेरी थाने और महिला हेल्पलाइन नंबर पर आरोपियों की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed