फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sold a Defective AC Now Face the Consequences Provide a New Unit or a Refund with Interest

Kanpur: खराब AC बेचा तो अब भुगतें; देना होगा नया या ब्याज सहित रकम, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश, पढ़ें मामला

Wed, 15 Apr 2026 09:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 09:13 AM IST
सार

Kanpur News: उपभोक्ता आयोग ने खराब एसी बेचने पर ब्लू स्टार कंपनी और टाइगर इलेक्ट्रॉनिक्स को 7% ब्याज के साथ रकम लौटाने और 30,000 रुपये हर्जाना देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Sold a Defective AC Now Face the Consequences Provide a New Unit or a Refund with Interest
खराब एसी (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खराब एयर कंडीशनर के बदले नया देने या खरीदने की तारीख से सात प्रतिशत ब्याज के साथ एसी की रकम लौटाने के निर्देश उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कंपनी को दिए हैं। साथ ही, क्षतिपूर्ति व वाद व्यय के रूप में तीस हजार रुपये भी भुगतान करने होंगे।

विज्ञापन

सीसामऊ निवासी अधिवक्ता प्रकाश शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा ने 23 मई 2023 को 43 हजार रुपये में बिरहाना रोड स्थित टाइगर इलेक्ट्रानिक्स से डेढ़ टन का एसी खरीदा था। कुछ ही महीनों में वह आवाज करने लगा और बंद हो गया। शिकायत दर्ज कराने पर इंजीनियर ने एसी की गैस लीक हो जाने की बात कही, लेकिन दोबारा गैस भरने के बाद भी कूलिंग नहीं हुई।

विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग में दर्ज कराया था परिवाद
इंजीनियर ने 3600 रुपये भी ले लिए। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। खराब एसी देने पर प्रीति ने उपभोक्ता आयोग में 30 अगस्त 2024 को मुंबई स्थित मेसर्स ब्लू स्टार कंपनी, लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित कंपनी के रीजनल मैनेजर, टाइगर इलेक्ट्रानिक्स व सर्विस सेंटर जयपुरिया रोड स्थित ट्यूबा एयर कंडीशनिंग के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed