फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Snakes will sleep for three months, zoo snake house will closed

Kanpur: तीन महीने सोएंगे सांप, चिड़ियाघर का सर्पगृह बंद, सर्दी से बचाने के लिए बाड़े में डाले जा रहे पुआल-कंबल

Sun, 13 Nov 2022 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Nov 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Snakes will sleep for three months, zoo snake house will closed
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
सर्दी बढ़ने से चिड़ियाघर का सर्पगृह सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। बढ़ती सर्दी से सांपों को बचाने के लिए उनके बाड़े में पुआल, बोरे और कंबल बिछाए जा रहे हैं। कई सांप बाड़े में बने कृत्रिम बिलों में घुसकर अपनी नींद पूरी करेंगे। अब दर्शक तीन महीने इन्हें नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन


कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि वर्तमान में नाग, अजगर, पाइथन, कोबरा, रसल वाइपर, धामिन, घोड़ा पछाड़ समेत 12 प्रजाति के सांप हैं। हाइबरनेशन को शीतनिद्रा या सुप्तावस्था भी कहते हैं। सांप जाड़े के असर से बचने के लिए इस मौसम में करीब तीन महीने तक लगातार सोते रहते हैं। इसके चलते सरीसृप गृह बंद किया जा रहा है। तापमान बढ़ने पर मार्च से सरीसृप गृह दर्शकों के लिए दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन


बाल दिवस पर खुला रहेगा चिड़ियाघर
बाल दिवस के मौके पर सोमवार को चिड़ियाघर खुला रहेगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने बच्चों के विशेष दिन के चलते खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed