फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Smugglers fled after leaving car, three automatic rifles recovered, weapons sent to forensic lab

कानपुर: कार छोड़ भागे तस्कर, तीन ऑटोमैटिक रायफल बरामद, फॉरेंसिक लैब भेजे गए असलहे

Thu, 06 Jan 2022 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Smugglers fled after leaving car, three automatic rifles recovered, weapons sent to forensic lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
कानपुर आउटर की स्वॉट टीम और सचेंडी पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही तीन ऑटोमैटिक रायफल कार से बरामद कीं। मौके से कार सवार दो तस्कर फरार हो गए। सचेंडी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात सवा एक बजे सूचना मिली थी कि झांसी व इटावा की तरफ से कार आ रही है, जिसमें असलह हैं। स्वॉट टीम प्रभारी मंसूर अहमद व थाने की फोर्स ने पनकी सचेंडी बार्डर स्थित पांडु नदी पुल के पास चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


चेकिंग देख क्वीड कार चालक लौटने लगा। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो ग्राम भौंतीखेड़ा के पास सुरार रोड पर कार दीवार से टकरा गई। कार से उतरे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार से एक इंग्लिश ऑटोमैटिक 30.06 स्पोर्टिंग रायफल, रायफल, अल्फा पम्प एक्शन 12 बोर शॉटगन बॉक्स के साथ, दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


लाइसेंस नंबर खरोचे गए थे
सूत्रों के अनुसार असलहे मध्य प्रदेश से लाए गए थे। कार छत्तीसगढ़ की है। असलहों पर लिखे नंबर खरोच दिए गए थे। आशंका है कि वह लाइसेंसी हो सकते हैं। असलहों को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि खरोचे गए नंबरों का पता लग सके। ऐसे में लाइसेंस धारक का पता लग सकेगा। ब
विज्ञापन
विज्ञापन


रामद कार रायपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। कार को फाइनेंस कराया गया था। एसपी कानपुर आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कार के जरिये मालिक तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम लगी है। जिस जगह से आरोपी फरार हुए हैं, वहां के एक्टिव फोन नंबरों को तलाशा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed