{"_id":"6ad263b904e8d6c4b70edcb3","slug":"kanpur-smuggler-previously-jailed-for-involvement-in-spurious-liquor-caught-selling-cannabis-from-a-car-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नकली शराब में जेल जाने के बाद कार से गांजा बेचता मिला तस्कर, फुफेरे भाई संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नकली शराब में जेल जाने के बाद कार से गांजा बेचता मिला तस्कर, फुफेरे भाई संग गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू में नकली शराब बनाने के लिए केमिकल से लेकर क्यूआर कोड तक की सप्लाई करने में जेल जाने वाला आरोपी अब कार से गांजा सप्लाई करता मिला। कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंकित सचान और उसके फुफेरे भाई रतनलाल नगर के वैभव उर्फ लकी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार में 21 किलो 709 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उड़ीसा, झारखंड से ट्रॉली बैग में गांजा लाकर बेचने की बात सामने आई है।
बिधनू के दहली उजागर गांव में वर्ष 2020 को नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों को जेल भेजा गया था। सामने आया था कि फैक्टरी का असली कर्ताधर्ता कानपुर देहात के कैलई गांव निवासी अंकित सचान है, जो न केवल शराब बनाने के लिए केमिकल सप्लाई करता था, बल्कि नकली शराब में लगाने के लिए असली क्यूआर कोड भी देता था। आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।

Trending Videos
पकड़े गए गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शुक्रवार को कल्याणपुर पुलिस को एल्डिको के पीछे कार सवार दो युवकों के गांजा डिलीवरी करने आने की सूचना मिली। दबिश देकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 21 किलो 709 ग्राम गांजा पांच हजार कैश, एक मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व सोने की अंगूठी समेत घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।