फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Smart Meter Power Supply Disconnected if Balance Drops Below Zero Advised to Update Mobile Numbers

Kanpur: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट; बैलेंस माइनस हुआ तो कटेगी बिजली, मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सलाह

Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST
सार

Kanpur News: केस्को ने पुराने बकाया के भुगतान को किस्तों की सुविधा दी है, जिसमें 10 हजार रुपये तक पर 10 फीसदी और 20 हजार से अधिक पर 25 फीसदी राशि कटेगी।

विज्ञापन
Kanpur Smart Meter Power Supply Disconnected if Balance Drops Below Zero Advised to Update Mobile Numbers
मकान के बाहर लगा स्मार्ट मीटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्मार्ट मीटर धारकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर उनके खाते का बैलेंस और कनेक्शन कटने की जानकारी दी जा रही है। कई उपभोक्ताओं ने मोबाइन पर मैसेज नहीं आने और माइनस में बैलेंस होने पर कनेक्शन कनेक्शन कटने की शिकायत की थी। ऐसे लोगों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सलाह केस्को एमडी सैमुअल पॉल ने सोमवार को केस्को मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

विज्ञापन

उपभोक्ता केस्को के सहायता केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। शहर में कुल 7.56 लाख उपभोक्ताओं में से 2.91 लाख स्मार्ट मीटर का उपयोग कर रहे हैं। शेष 4.65 लाख घरों में मार्च 2028 तक स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। 1.08 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड किया गया। बैलेंस निगेटिव होने पर जब बिजली कटी तो उन्होंने निगेटिव बैलेंस के बराबर की रकम का रिचार्ज करा दिया।

विज्ञापन

कुछ राशि से एरियर बकाया कटता रहेगा
आईटी विभाग के एक्सईएन सर्वेश पांडेय ने बताया कि जिस दिन से मीटर पोस्टपेड से प्रीपेड हुआ था, उसके बाद उपभोक्ता ने जितनी बिजली इस्तेमाल की, वह राशि तो निगेटिव बैलेंस हो गई। पोस्टपेड मीटर रहने के दौरान उपभोक्ता ने जो बिजली इस्तेमाल की थी, तब से अंतिम बिल भुगतान और मीटर प्रीपेड होने की अवधि में जो बिजली खर्च की गई, उसे उपभोक्ता भूल रहे हैं। हर प्रीपेड रिचार्ज से कुछ राशि से एरियर बकाया कटता रहेगा।

ऐसे चेक कर सकते बैलेंस
पॉवर कॉरपोरेशन की वेबसाइट uppcl.org.in पर जाएं। कॉर्नर में स्मार्ट मीटर प्रीपेड रिचार्ज पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर जिला चुने और डिस्कॉम में केस्को पर क्लिक करें। अकाउंट नंबर विकल्प में केस्को कनेक्शन का अकाउंट नंबर डालें और कैप्चा भरें। व्यू पर क्लिक करते ही उपभोक्ता के नाम के साथ बैलेंस दिखेगा। अगर एरियर बकाया है, तो सबसे नीचे वह भी दिखेगा। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप में भी बैलेंस देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed