फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur skaters dominate the state roller skating competition

Kanpur News: स्टेट रोलर स्केटिंग में कानपुर के स्केटर्स का दबदबा

Wed, 22 Jul 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur skaters dominate the state roller skating competition
कानपुर। लखनऊ में 18 और 19 जुलाई को 7वीं ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से हुई। शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि कानपुर से 80 स्केटर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पदक विजेताओं में ओजल बाजपेयी (बालिका वर्ग, 15–18 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। युवल आर. राठौर (10–12 वर्ष) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आद्या गुप्ता और सिद्धांत प्रताप सिंह (10–12 वर्ष, टॉय इनलाइन वर्ग) ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि सिद्धांत ने एक कांस्य पदक भी हासिल किया।
विज्ञापन


रजत पदक विजेताओं में ज्ञानेश कुमार सिन्हा (अंडर-6) और कौटिल्य पांडेय (अंडर-8) शामिल हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार सिन्हा ने एक, यातिका पांडेय (अंडर-6) ने दो और प्रिंसी ने एक कांस्य पदक हासिल किया। कुलदीप कुमार और राहुल भदौरिया ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। मनदीप कुमार, आदित्य यादव, कृष्णा सोनकर और अर्जुन सिंह खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। जिला रोलर स्केटिंग से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों ने पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed