Kanpur: छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, बोली- मुंह दबाते हुए ले गया था, लोगों ने दो किशोरों का पकड़ा…रिपोर्ट दर्ज
Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में किशोर ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों से मिलते ही बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी और पूरी कहानी बताई। लोगों ने दो किशोरों का पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार रात किशोर ने छह साल की बच्ची को एक प्लाॅट में बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी वहीं खड़ा रहा। बालिका के चिल्लाने पर आसपास के लोग कमरे में पहुंचे और दोनों किशोरों को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
छबीलेपुरवा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक बुधवार रात इलाके के दो किशोर उनकी छह साल की बेटी को चाकलेट का लालच देकर पास के प्लाॅट में बने खाली कमरे में ले गए जहां एक किशोर ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी वहीं था। बेटी के चिल्लाने की आवास सुनकर जब आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो किशोरी रोने लगी।
बच्ची परिजनों से लिपटकर रोने लगी
वहीं दोनों किशोर भागने लगे। इस पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसमें एक किशोर की उम्र नाै साल और दूसरे की 12 साल बताई जा रही है। वहीं परिजनों के माैके पर पहुंचने पर बच्ची उनसे लिपट रोने लगी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बच्ची बोली- मुंह दबाते हुए ले गया था
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बालिका कह रही है कि एक किशोर उसका मुंह दबाते हुए उसे ले गया था और उसने उसके साथ गलत काम किया। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने उसको पहचानने से इंकार कर दिया।