Kanpur: पुरानी रंजिश में शटरिंग ठेकेदार पर जानलेवा हमला, सरेराह लोहे की रॉड से सिर फोड़ा, उर्सला में भर्ती
Kanpur News: ग्वालटोली में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने शटरिंग ठेकेदार पर लोहे की रॉड से हमला किया। वारदात के समय युवक चाय की दुकान पर बैठा था। पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक शटरिंग ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बाजार हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। लहूलुहान युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया परमट निवासी अश्विनी कश्यप शुक्रवार शाम बग्गल लाल का हाता के पास एक चाय की दुकान पर बैठे थे।
इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते साहिल, जयसूर्या, दीपक और सूरज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और अश्विनी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
घायल को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया
इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।