Kanpur: अवनीश के सात और साथियों पर गैंगस्टर, पुलिस कमिश्नर बोले- गैंग को किया गया है पंजीकृत, तीन को भेजा जेल
Kanpur News: अवनीश दीक्षित के गैंग को पंजीकृत किया गया। इसमें उसके 15 से अधिक साथियों के नाम शामिल किए गए थे। मंगलवार को सात साथियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है, सभी फरार हैं।
विस्तार
कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जाने के प्रयास के आरोपी अवनीश दीक्षित के सात और साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सोमवार को तीन साथियों पर गैंगस्टर लगाकर गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। सात साथियों पर गैगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली में पिछले साल 28 जुलाई को अवनीश दीक्षित समेत 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह कार्रवाई लेखपाल विपिन कुमार की शिकायत पर हुई थी। जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह ने भी 37 के खिलाफ एफआईआर कराई थी। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि अवनीश दीक्षित के गैंग को पंजीकृत किया गया।
तीनों को भेज दिया गया जेल
इसमें उसके 15 से अधिक साथियों के नाम शामिल किए गए थे। मंगलवार को सात साथियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है। सभी फरार हैं। पुलिस ने सोमवार को बादशाहीनाका के जितेंद्र यादव, हरबंशमोहाल के कथित पत्रकार रमन गुप्ता और बाबूपुरवा के राहुल बाजपेई पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
इनके खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
बादशाहीनाका थाने में हालसी रोड के विजेंद्र यादव व उसके भाई विनोद यादव, फीलखाना में पटकापुर के कथित पत्रकार अभिनव शुक्ला, चकेरी में मंगला विहार के कथित पत्रकार अमन तिवारी, रायपुरवा में कारवालोनगर के कथित पत्रकार नितिन दीक्षित, किदवईनगर में एच टू ब्लॉक के अजीत सिंह, नौबस्ता में यशोदानगर के मोहित बाजपेई।