{"_id":"6925e9a53dcf0e7d9603a97e","slug":"kanpur-seven-batteries-from-seven-coaches-of-the-ltt-kanpur-special-train-were-stolen-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एलटीटी-कानपुर स्पेशल ट्रेन के सात कोचों की सात बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एलटीटी-कानपुर स्पेशल ट्रेन के सात कोचों की सात बैटरियां चोरी
Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
सार
Kanpur News: बबीना और भोपाल के बीच जब कोचों की लाइटें नहीं जलीं तब यात्रियों ने इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर सेंट्रल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली 04152 एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के सात कोचों से सात बैटरियां चोरी हो गईं। रास्ते में ट्रेन रुकने पर जब इमरजेंसी लाइट नहीं जली तो कंट्रोल को सूचना दी गई। ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर तीन सदस्यीय कमेटी ने चेकिंग की तो सात बैटरियां गायब मिलीं। शुरुआती जांच में ट्रेन के चलने के वक्त पर ही बैटरियां न होने का अंदेशा है। अब वहां के मैकेनिकल विभाग के एसएसई को सूचना देकर खोजबीन शुरू की गई है।
यह ट्रेन एलटीटी से कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक चलती है जो करीब 24 घंटे से अधिक देरी से आई। बबीना और भोपाल के बीच जब कोचों की लाइट नहीं जली तो यात्रियों ने इसकी शिकायत की। रास्ते के स्टेशनों पर चेक किया गया तो पता चला कि करंट नहीं आ रहा है। इसके बाद पता चला कि बैटरियां ही नहीं है जो कोच में एक बाॅक्स में बंद रहती हैं। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया गया कि ट्रेन जब कहीं पर वाशिंग लाइन में गई होगी तभी इन्हें चोरी किया गया। सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने मैकेनिकल और सीएनडब्ल्यू के साथ चेकिंग की।

ट्रेन की जांच में बैटरियां कम मिली हैं। घटनास्थल दूसरी जगह होने की वजह से वहीं पर रिपोर्ट भेजी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बैटरियां कैसे गायब हुई हैं। - एसएस पाटीदार, आरपीएफ प्रभारी
विज्ञापन विज्ञापन