फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven arrested including manager of gold loan company in theft of Rs 70 lakh

Kanpur: 70 लाख की चोरी में गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर समेत सात गिरफ्तार, ऐसे चोरों तक पहुंची पुलिस

Sat, 05 Jul 2025 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी क्षेत्र में 28 जून की रात हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 150 कैमरे खंगालने के बाद पुलिस चोरों तक पहुंची। 

विज्ञापन
Kanpur: Seven arrested including manager of gold loan company in theft of Rs 70 lakh
70 लाख की चोरी की घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी क्षेत्र में नकदी समेत करीब 70 लाख के जेवरात चोरी में पुलिस ने गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो सराफा करोबारी हैं। उन्होंने गहनों को गलाकर सोने के बिस्कुट में बदल दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी को चोरी के दूसरे मामले में गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 160 ग्राम जेवर बरामद किए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस सिर्फ 60 फीसद ही गहने बरामद कर सकी है।
विज्ञापन




रामपुरम निवासी जटाधर दीक्षित के घर से 28 जून की रात को करीब 35 हजार की नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। वह परिवार के साथ चित्रकूट गए थे। पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में सफेद कार नजर आई थी। उसमें सवार तीन युवक 17 मिनट में आते और जाते दिखाई दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। करीब 150 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। कार सवार दक्षिण क्षेत्र में दिखाई दी फिर कार का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कार के नंबर को ट्रेस किया, जिससे असली मालिक की जानकारी हुई। उनसे पूछताछ करने पर हनुमंत विहार के शिवम के बारे में पता चला। शिवम ने कार करीब दो लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Seven arrested including manager of gold loan company in theft of Rs 70 lakh
70 लाख की चोरी की घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले पकड़ा गया मास्टरमाइंड
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बर्रा के कर्रही रोड निवासी हिमांशु गौतम है। वह पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसने कर्रही के रोहन सचान व हनुमंत विहार के शिवम राजपूत और कैंट क्षेत्र के हरिओम के साथ मिलकर चोरी की। कार हरिओम चला रहा था। गिरोह में फर्रुखाबाद के मैरापुर क्षेत्र का रोहित दुबे, उन्नाव के गंगाघाट निवासी संजय सोनी और शिवाला बाजार के निमिष गुप्ता शामिल हैं। रोहित गोल्ड लोन कंपनी की माल रोड ब्रांच में मैनेजर है, जबकि संजय सोनी और निमिष सराफा कारोबारी हैं। चकेरी के एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने गहनों को दोनों सराफा करोबारियों को दे दिया था। उन्होंने जेवरात को गलाकर सोने का बिस्कुट बना दिया था। रोहित दुबे ने हरिओम से कुछ सोना लेकर करीब चार लाख का गोल्ड लोन दिला दिया, जबकि बाकी आरोपियों को लोन दिलाने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस ने सभी को दबोच लिया। शिवम को गुजैनी पुलिस ने चोरी के दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है।

 

Kanpur: Seven arrested including manager of gold loan company in theft of Rs 70 lakh
बरामद हुआ माल - फोटो : अमर उजाला
गोवा घूमकर आए फिर की चोरी
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक आरोपी घूमने और मौज मस्ती करने के शौकीन हैं। वारदात से पहले गोवा से घूमकर आए थे। मास्टरमाइंड हिमांशु गौतम अपनी महिला मित्र के साथ काठमांडू घूमकर आया था। रामपुरम के घर में रेकी हिमांशु ओर रोहन सचान ने की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मं एक दिन पहले बाइक से रेकी करते ही दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed