{"_id":"667b08a62c72dac90f0fe814","slug":"kanpur-security-guard-commits-suicide-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी की बीमारी से तनाव में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रखकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी की बीमारी से तनाव में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रखकर दी जान
Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
सार
Kanpur News: पत्नी की बीमारी से तनाव में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले परिजनों से फोन पर बात भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पत्नी की लंबी बीमारी की वजह से अवसाद में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार शाम पनकी स्टेशन पर आ रही मालगाड़ी के पहिए के सामने पटरी पर गर्दन रखकर जान दे दी। हादसे के वक्त वह अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर रहे थे। पनकी के गंगागंज शिवनगर निवासी राजकुमार तिवारी (55) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड थे।
विज्ञापन
दामाद ऋषि मिश्रा ने बताया कि राजकुमार की पत्नी पुष्पा लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस वजह से राजकुमार काफी तनाव में चल रहे थे। चार दिन से वह फैक्ट्री से घर नहीं आ रहे थे। मंगलवार शाम बेटी रजनी ने कॉल कर घर आने को कहा तो फोन पर ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन उन्हें खोजने निकले। इस बीच पिता के मोबाइल से जीआरपी के एक सिपाही ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर रजनी, बेटा दीपेंद्र व बहू कीर्ति व अन्य लोग पनकी स्टेशन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन