फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Security guard commits suicide

Kanpur: पत्नी की बीमारी से तनाव में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रखकर दी जान

Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी की बीमारी से तनाव में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले परिजनों से फोन पर बात भी की थी।

विज्ञापन
Kanpur: Security guard commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पत्नी की लंबी बीमारी की वजह से अवसाद में चल रहे सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार शाम पनकी स्टेशन पर आ रही मालगाड़ी के पहिए के सामने पटरी पर गर्दन रखकर जान दे दी। हादसे के वक्त वह अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर रहे थे। पनकी के गंगागंज शिवनगर निवासी राजकुमार तिवारी (55) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड थे।

विज्ञापन


दामाद ऋषि मिश्रा ने बताया कि राजकुमार की पत्नी पुष्पा लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस वजह से राजकुमार काफी तनाव में चल रहे थे। चार दिन से वह फैक्ट्री से घर नहीं आ रहे थे। मंगलवार शाम बेटी रजनी ने कॉल कर घर आने को कहा तो फोन पर ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन उन्हें खोजने निकले। इस बीच पिता के मोबाइल से जीआरपी के एक सिपाही ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर रजनी, बेटा दीपेंद्र व बहू कीर्ति व अन्य लोग पनकी स्टेशन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed