Kanpur: एसडीएम और एसीपी ने ड्योढ़ी गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश
Kanpur News: गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए एसडीएम और एसीपी ने ड्योढ़ी गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विस्तार
कानपुर के सरसौल कस्बे में आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा और एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने ड्योढ़ी गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित दिया कि घाट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
विशेष रूप से ड्योढ़ी घाट पर हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, पीएसी और गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
ये लोग रहे मौजूद
उपजिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, गहरे पानी में स्नान न करें और प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार आशीष कुमार, मंदिर पुजारी सहित समस्त व्यवस्थापक गण मौजूद रहे।