फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Schools Closed Until May 31 Due to Extreme Heat; Alert Issued Regarding Protection Against Heatwaves

Kanpur: भीषण गर्मी के चलते स्कूल 31 मई तक बंद, लू से बचाव के संबंध में अलर्ट जारी

Wed, 20 May 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 20 May 2026 12:16 AM IST
सार

एयरफोर्स मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
Kanpur: Schools Closed Until May 31 Due to Extreme Heat; Alert Issued Regarding Protection Against Heatwaves
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बढ़ रही गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बोर्ड के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक स्कूलों में 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अभी तक ऑरेंज अलर्ट था।

विज्ञापन


मंगलवार को चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह तापमान दोपहर तीन बजे तक एक ही बिंदु पर बना रहा। तपिश चरम पर रही। लू के थपेड़े अधिक सख्त हो गए। 24 घंटे में चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र का तापमान 0.2 और सीएसए की मौसम वेधशाला में 0.8 अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जब रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होती है तो शरीर पर हीट स्ट्रेस बढ़ने लगता है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। सीएसए के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 मई के सामान्य औसत से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेड अलर्ट के दौरान यह करें
-दोपहर में 12 बजे से शाम चार तक धूप में बाहर न निकलें
-पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी या ओआरएस का का सेवन करते रहें
-हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंक कर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed