{"_id":"6aca493996a5634f2e03596a","slug":"kanpur-scholarship-applications-stalled-due-to-portal-glitch-list-of-688-bank-branches-sent-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छात्रवृत्ति पोर्टल की खामी से आवेदन अटके, 688 बैंक शाखाओं की सूची भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छात्रवृत्ति पोर्टल की खामी से आवेदन अटके, 688 बैंक शाखाओं की सूची भेजी
Sat, 10 Oct 2026 08:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हुए करीब एक माह बीत चुके हैं, लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामी से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। आवेदन के दौरान बैंक शाखा का नाम प्रदर्शित नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म पूरा नहीं कर पा रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग ने जिले की 688 बैंक शाखाओं के नाम और आईएफएससी कोड की सूची निदेशालय भेजी है। छात्रवृत्ति आवेदन में बैंक खाते और शाखा का विवरण भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पोर्टल पर कई शाखाओं के नाम उपलब्ध नहीं होने से छात्र उनका चयन नहीं कर पा रहे हैं। इससे आवेदन अधूरे रह जा रहे हैं और जनसुविधा केंद्रों पर भी विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने शाखाओं का विवरण जुटाकर निदेशालय भेजा है। अब निदेशालय स्तर से पोर्टल अपडेट होने का इंतजार है। शाखाओं का विवरण उपलब्ध होने के बाद छात्रों को आवेदन पूरा करने में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन