फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Scholarship application deadline extended; window open until October 17

कानपुर: छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 17 अक्तूबर तक मौका, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 12 Oct 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 12 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

पोर्टल की तकनीकी खामियों से कानपुर के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित हैं। 31 जनवरी तक भुगतान होगा। 

विज्ञापन
Kanpur: Scholarship application deadline extended; window open until October 17
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्टर डाटा में गड़बड़ी और पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया प्रभावित होने पर शासन ने दूसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। समाज कल्याण निदेशालय ने समय सीमा नौ अक्तूबर से बढ़ाकर 17 अक्तूबर 2026 कर दी है। पोर्टल में समस्याओं और बैंक शाखाओं के विवरण न दिखने से जिले के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने तकनीकी खामियां दूर कराने के लिए कई बार पत्र लिखे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे छात्र विभागों के चक्कर काट रहे हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 9 और 10 के नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों की प्रक्रिया पहले पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालय स्तर पर आवेदन, बायोमीट्रिक, प्राप्तांक और उपस्थिति दर्ज होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यापन करेंगे। विद्यालयों को मास्टर डाटा दुरुस्त कर सूचनाएं अपडेट करनी होंगी। कक्षा 11 और उससे ऊपर के नए विद्यार्थियों को आवेदन की हार्डकॉपी 22 अक्तूबर तक संस्थान में जमा करनी होगी। संस्थान 26 अक्तूबर तक सत्यापन करेंगे और एनआईसी 15 नवंबर तक जांच करेगी। मांग सत्यापन 16 से 24 जनवरी 2027 तक होगा। छात्रवृत्ति भुगतान की अवधि 25 से 31 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed