फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Satish Mahana laid foundation stone of 16 roads saidMetro will reach last village of Kanpur

UP: सतीश महाना ने 16 सड़कों का किया शिलान्यास, कहा- अगले 10 वर्षों में कानपुर के आखिरी गांव तक पहुंचेगी मेट्रो

Sat, 12 Jul 2025 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सरसौल ब्लॉक के महोली में 16 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में कानपुर के आखिरी गांव तक मेट्रो पहुंचेगी।

विज्ञापन
Kanpur Satish Mahana laid foundation stone of 16 roads saidMetro will reach last village of Kanpur
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल ब्लॉक की 16 ग्राम सभाओं को एक नई सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों का शिलान्यास किया। सरसौल ब्लॉक के महोली गांव में आयोजित कार्यक्रम में महाना ने कहा कि राजनीति का असली अर्थ है, जनता के कार्यों को प्राथमिकता देना और उन्हें समय पर पूरा करना।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्वतंत्रता के बाद से विधानसभा में पहचान बनाने वाले चार विशिष्ट नामों में उनका भी नाम शामिल है और यह जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सरसौल ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, उन्होंने करबिगवा ओवरब्रिज और सरसौल ब्रिज को विकास की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़कें किसी जाति, धर्म या बिरादरी की नहीं होती
क्षेत्र में प्रस्तावित सड़कों की कुल लंबाई साढ़े 10 किलोमीटर बताई गई है, जिसे आने वाले समय में पूर्ण किया जाएगा। महाना ने कहा कि 2012 के पहले सड़क निर्माण की जो व्यवस्था थी। वह आज के आधुनिक दृष्टिकोण से काफी पीछे थी। अब विकास की परिभाषा बदल चुकी है। सड़कें किसी जाति, धर्म या बिरादरी की नहीं होती है, वे सभी के लिए होती हैं।

विज्ञापन

अगले 10 वर्षों में कानपुर के आखिरी गांव तक पहुंचेगी मेट्रो
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में क्षेत्र में भूमि मूल्य में दस गुना वृद्धि हुई है, जो साफ संकेत है कि क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए महाना ने बताया कि अगले पांच वर्षों में एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा का विस्तार किया जाएगा और आगामी 10 वर्षों में मेट्रो फतेहपुर-कानपुर बॉर्डर के गांव पुरवामीर तक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed