फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sangh chief visiting city today ministers and prominent figures to gather traffic diversions in place

Kanpur: आज शहर आ रहे हैं संघ प्रमुख; मंत्रियों और दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, बदला रहेगा यातायात, देखें प्लान

Thu, 11 Jun 2026 08:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 08:46 AM IST
सार

Kanpur News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को कानपुर में एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे हैं, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री भी जुटेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 12 से शाम छह बजे तक कंपनी बाग और गंगा बैराज के आस-पास रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Sangh chief visiting city today ministers and prominent figures to gather traffic diversions in place
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार की सुबह 12 घंटे के निजी दौरे पर शहर आएंगे। यहां वह समाजसेवी नीतू सिंह की पुत्री वसुंधरा के विवाह के उपलक्ष्य में बीएसएसडी महाविद्यालय, आजादनगर के पास आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन

शाम लगभग पांच बजे वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। संघ प्रमुख के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। समारोह में आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और अखिल भारतीय कार्यकारी समिति के सदस्य अशोक बेरी सहित कई अन्य शीर्ष पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री योंगेद्र उपाध्याय सहित कई अन्य मंत्री, विधायक और भाजपा व अन्य दलों के शीर्ष नेता भी आएंगे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अफसरों को सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

दोपहर से शाम तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
संघ प्रमुख के आगमने क लेकर गुरुवार को रूट डायवर्जन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर वाहन सवारों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए।

  • कर्बला चौराहे से कोई वाहन कंपनी बाग चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मछुआ रोड मैनावती मार्ग होते हुए जाएंगे।
  • कंपनी बाग से कर्बला चौराहा जाने के लिए वाहन सवारों को रावतपुर या थाना नवाबगंज, चिड़ियाघर होते हुए जाना होगा।
  • गंगा बैराज से कर्बला चौराहे की ओर का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सवारों को एनआरआई सिटी, बनियापुर, यस कोठारी, मैनावती मार्ग होते हुए जाना होगा।
विज्ञापन

असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क

  • 9305104340
  • 9454402413
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed