फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's teenager misdeed in Fatehpur

कानपुर की किशोरी से फतेहपुर में सामूहिक दुष्कर्म, मामा के घर छोड़ने के बहाने बाइक से ले गए थे आरोपी

Sun, 08 Mar 2020 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's teenager misdeed in Fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर की किशोरी का  दो युवकों ने शनिवार की शाम जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग निकले। युवकों ने पीड़िता से उसके मामा का परिचित बताकर घर छोड़ने का झांसा दिया था। पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मां और बहन के साथ किशोरी असोथर थाना क्षेत्र में रहने वाले मामा के घर जा रही थी। कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम मां और बहन के साथ मैजिक से राधानगर पहुंची।
विज्ञापन

यहां से पीड़िता को मामा के घर जाना था। एक जगह सड़क किनारे किशोरी को खड़ा कर मां और बहन सामान खरीदने चलीं गईं। इसी बीच दो बाइक सवार युवक पहुंचे और किशोरी के मामा का खुद को परिचित बताकर घर छोड़ने की बात कही। युवकों ने अपना नाम ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी संतोष और अनूप बताया।

युवकों के झांसे में आई किशोरी उनके साथ बाइक में बैठ गई। बाइक सवार युवक किशोरी को जेल रोड के पीछे जंगल की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गए। बताया कि वह लखनऊ बाईपास पहुंची, जहां उसे खोजते हुए मां और बहन भी पहुंच गईं।

मां और बहन के साथ पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का रविवार को मेडिकल कराया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि एक आरोपी को पकड़ा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed