फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's 'number one yari' will be seen on screen

पर्दे पर नजर आएगी कानपुर की ‘नंबर वन यारी’ चार दोस्तों के जीवन पर आधारित

Fri, 13 Oct 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's 'number one yari' will be seen on screen
डेमो पिक
श्री गणेश फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘नंबर वन यारी’ की शूटिंग इन दिनों कानपुर में चल रही है। फिल्म में कनपुरिया टोन लाने के लिए यहां शूटिंग की जा रही है। कुछ किरदार कानपुर के भी हैं।
विज्ञापन


फिल्म के डायरेक्टर विशाल चेंडके ने कल्याणपुर आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित एक कांफ्रेंस में बताया कि चंद्रकांता, सीआईडी, कुमकुम, युग, वो रहने वाली महलों की जैसे कई सीरियलों में काम कर चुके अभिनेता निमय बाली प्रमुख भूमिका में हैं। विशाल चेंडके ने बताया कि यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है। एक लड़की के आने सेे दोस्तों में कैसे तकरार होती है और इसके बाद किस तरह उनकी जिंदगी बदल जाती है, यह दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

 

 

गंगा बैराज, बिठूर समेत शहर की कई स्थानों में चल रही है शूटिंग

Kanpur's 'number one yari' will be seen on screen
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि फिल्म की आधी शूटिंग कानपुर में होनी है। सितंबर के दूसरे सप्ताह से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, गंगा बैराज, बिठूर समेत शहर की कई स्थानों में शूटिंग चल रही है। लखनऊ, मसूरी और मुंबई में भी शूटिंग की जा चुकी है। दोस्तों की भूमिका में हेमंत भारती (मैडी), असर कानपुरी (सागर), रोहित (रोहित), लकी मेहता (लकी) हैं। स्वाति चौहान, शिवानी, आयुषी सिंह भी फिल्म में हैं। फिल्म डायरेक्टर विशाल चेंडके बालकृष्ण, ब्रह्मराक्षस, नागिन जैसे सीरियल में क्रिएटिविटी डायरेक्टर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed