फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's first dengue patient admitted to KGMU, malaria department sprayed medicine

कानपुर का पहला डेंगू मरीज केजीएमयू में भर्ती, मलेरिया विभाग ने दवा का छिड़काव कराया

Sun, 18 Jul 2021 04:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Jul 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's first dengue patient admitted to KGMU, malaria department sprayed medicine
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
इस सीजन में कानपुर के पहले डेंगू मरीज का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ में चल रहा है। उसे डेंगू की पुष्टि होने के बाद मलेरिया विभाग हरकत में आया है। जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने गुजैनी जाकर क्षेत्र में लार्वासाइडल दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


इधर, दस्तक अभियान के तहत लिए गए सैंपलों की जांच में गुजैनी क्षेत्र के छह घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। गुजैनी के रहने वाले विकास (42) को पैंक्रेटाइटिस (पैंक्रियाज की बीमारी) है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें छह जुलाई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। वहां तेज बुखार आने पर 13 जुलाई को जांच कराई गई। विकास को डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज का ब्योरा जिला मलेरिया विभाग भेजा गया।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग की टीम ने गुजैनी गुजैनी पहुंचकर दवा का छिड़काव किया और कई स्थानों से जांच के लिए पानी के सैंपल लिए। लोगों को हिदायत दी कि कूलर, गमलों, टायर आदि में बहुत दिनों तक पानी भरा न रहने दें। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संभवत: रोगी लखनऊ में ही संक्रमित हुआ। इसके बाद भी नियंत्रण के लिए एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लार्वा नष्ट कराया, फॉगिंग शुरू
शहर में डेंगू ने दस्तक के बीच शनिवार को सीएमओ कार्यालय के आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आईवीएम कोआर्डिनेटर सीताराम चौधरी ने गुजैनी क्षेत्र के छह घरों में डेंगू का लार्वा मिलने की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में केस सत्यापन गतिविधि संचालित कर लार्वा को नष्ट किया गया।

बताया कि दस्तक के साथ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान भी चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला रही हैं। मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।

ब्लॉकों में भी कार्यक्रम किए गए। मेडिकल कॉलेज परिसर, स्वरूपनगर, महादेवनगर, लक्ष्मीपुरवा आदि स्थानों पर फॉगिंग कराई गई। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. नित्यानंद ठाकुर, पाथ से डॉ. मानस शर्मा, यूनीसेफ से अमित वाजपेयी, फुजैल अहमद और सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed