{"_id":"6aaa9d804855c6d5640fc174","slug":"kanpur-rs-27-lakh-swindled-from-retired-doctor-under-the-pretext-of-selling-land-case-registered-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवानिवृत्त डॉक्टर को जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 27 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवानिवृत्त डॉक्टर को जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 27 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 16 Sep 2026 07:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बर्रा के हरदेवनगर निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर राजेश सिंह ने परिचित नंदकिशोर यादव पर जमीन बेचने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर राजेश ने पुलिस को बताया कि परिचित नंदकिशोर यादव ने छतमरा में अपनी जमीन बेचने की इच्छा जताई। भूमि देखने के बाद सौदा तय हुआ। भरोसे में आकर चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 27 लाख रुपये दे दिए। जब बैनामा करने को कहा तो नंदकिशोर टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर जमीन की जानकारी जुटाई तो पता चला कि जमीन नंदकिशोर की नहीं बल्कि फाजिल नामक व्यक्ति की है। रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन